पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पब्लिक सेक्टरों के निजीकरण की फिराक में मोदी : तिलकधारी

पब्लिक सेक्टरों के निजीकरण की फिराक में मोदी : तिलकधारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठकांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद तिलकधारी सिंह ने बुधवार को धनबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। बेकारबांध में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व धनबाद में मोदी ने चुनावी सभा कर राष्ट्रीयकरण को गरीब विरोधी बताया था। उनकी मंशा साफ है। वे कोयला उद्योग समेत अन्य पब्लिक सेक्टरों को निजी मालिकाना हक दिलाना चाहते हैं, जो गरीब विरोधी कदम है। दूसरी तरफ मोदी सरकार यूपीए सरकार द्वारा लागू गरीबों के हित की योजनाओं को बंद करना चाहती है। गरीब उनकी नीयत समझ रही है। तिलकधारी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार ने सरकारी नौकरियों में 60 की उम्र सीमा को कम कर 58 साल कर दी। यह कर्मचारी विरोधी फैसला है। अब केंद्र के कर्मचारियों के साथ भी मोदी सरकार यही करने वाली है। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह, बीके सिंह, भोला राम, महबूब आलम आदि मौजूद थे।

पत्रकारों को संबोधित करते तिलकधारी सिंह।