- Hindi News
- झाविमो की सरकार बनी, तो घोटालेबाज जाएंगे जेल : मरांडी
झाविमो की सरकार बनी, तो घोटालेबाज जाएंगे जेल : मरांडी
भास्कर न्यूज|केंदुआ/ टुंडी/झरिया
हमारीसरकार बनी तो 60 दिनों में सभी गड़बड़ियों को दूर कर दूंगा। ये बातें केंदुआ चिल्ड्रन पार्क में बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही। वे धनबाद के झाविमो प्रत्याशी रमेश कुमार राही के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 गांवों को आदर्श बनाने की बात करते हैं, जबकि देश में कई हजार गांव हैं, जिन्हें आदर्श गांव बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो 14 साल से प्रदेश को लूटने वालों की जांच कराकर उनकी संपत्ति को जब्त करा उन्हें जेल भेजवाने का काम करेंगे। मरांडी ने भाजपा, कांग्रेस झामुमो से लोगों को बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि झाविमो की सरकार बनने से झारखंड को स्मार्ट राज्य बनाया जाएगा। कार्यक्रम को धनबाद प्रत्याशी रमेश कुमार राही ने भी संबोधित कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच केंदुआ के जीतेंद्र कुमार अग्रवाल तथा अनिल सिंघल ने मरांडी का स्वागत किया।
झरिया को संवारने के लिए योगेंद्र को जीत दिलाएं
सभामें हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ द्वारा केवल एक ही नारा लगाया जा रहा था झारखंड में एक ही लाल बाबूलाल-बाबूलाल। बाबूलाल मरांडी ने हाथ में कंघी लेकर लोगों से कहा कि झरिया को संवारने के लिए योगेन्द्र यादव को जिताने का काम करें।
मोदी के आदर्श गांव में झरिया धनबाद को स्थान नहीं
जोड़ापोखरडिगवाडीह सर्कस मैदान में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 28 माह के कार्यकाल में जो विकास हुआ वह 14 वर्षों के कार्यकाल में नहीं हुआ। इन 14 वर्षों में केवल भाजपा और कांग्रेस ने केवल झारखंड को लूटने का काम किया है। झाविमो सुप्रीमो बुधवार को झरिया सीट से प्रत्याशी योगेंद्र यादव के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जब झामुमो भाजपा से इश्क लड़ाकर कार्यकाल चलाया तो बहुत मजा आया और जब कांग्रेस से झामुमो से इश्क लड़ाया तो भाजपा को बुरा लगा। मोदीजी ने जो आदर्श ग्राम बनाने की योजना बनाई है उसमें झरिया या धनबाद का कहीं जिक्र नहीं है।
कालाधन का पैसा किसी के अकाउंट में नहीं गया
टुंडीके कदेया मैदान में झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी डॉ सभा अहमद के पक्ष में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा