पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार पर संगोष्ठी

मानवाधिकार पर संगोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | मानवाधिकारदिवस के अवसर पर बुधवार को हीरापुर स्थित एक होटल में मानवाधिकार पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें मतदाताओं के अधिकार पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में आए अतिथियों ने कहा कि संविधान में देश के हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। यह अधिकार ही लोकतंत्र का आधार है। केन्द्र और राज्य की सरकार का गठन इसी पर आधारित है।



हर नागरिक को अपने इस अधिकार का उपयोग करना चाहिए। इसे से एक अच्छी सरकार का गठन होता है। कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान की ओर से किया गया था। संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में एसीजेएम संजय सिंह, विदेश दा, मकरू महतो, दिलीप केसा, भूपेंद्र श्रीवास्तव, राजकिशोर राम, अजय कुमार और निशा श्रीवास्तव शामिल थे।