माडाके अफसरों की ल
घनुडीह के लाल्टेनगंज में पानी का 14 इंच वाला पाइप फट गया था। इस वजह से गोलकडीह, जयरामपुर मोड़, नाॅर्थ तिसरा, एमओसीपी, लोदना, जयरामपुर के करीब दस हजार लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत माडा के झरिया जलापूर्ति विभाग के एसडीओ से की थी। इसके बाद तीन दिनों में अफसरों ने यह पता लगाया कि पाइप कहां फटा है। फिर वहां अगले तीन दिनों में गड्ढा बनाकर पाइप की मरम्मत की गई। हालांकि इसके बाद भी गड्ढे की भराई नहीं की गई।
माडाके अफसरों की लापरवाही से झरिया और आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत तो रहती ही है, अब तो उनकी वजह से लोगों की जान पर भी आफत हा गई है। बात हो रही है घनुडीह के लाल्टेनगंज में झरिया-बलियापुर मेन राेड की बगल में बने कुआंनुमा गड्ढे की। माडा के अफसरों ने पाइपलाइन की मरम्मत के लिए यहां गड्ढा बनवाया था। मरम्मत का काम ताे पूरा हो गया, लेकिन इसके बाद भी गड्ढा यूं ही खुला पड़ा हुआ है। उसे भरवाने की जहमत अफसरों ने नहीं की। करीब 20 फीट गहरा और 2 मीटर चौड़ा यह गड्ढा अब राहगीरों के लिए जानलेवा बन गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार माडा के अफसरों से इस गड्ढे को भरवाने का आग्रह किया, लेकिन उनके कानाें पर जूं तक नहीं रेंगा। ऐसे में वहां हादसे की आशंका बनी हुई है।
कुछ दिनों बाद ही हो पाएगी भराई
यह है मामला
खुला छोड़ दिया 20 मीटर गहरा जानलेवा गड्ढा
घनुडीह के लाल्टेनगंज में झरिया-बलियापुर रोड के पास पाइप मरम्मत के लिए बनाया गया था गड्ढा, बनी है हादसे की आशंका