नोबल विजेताओं को दी बधाई
धनबाद | बालअधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को नोबल पुरस्कार मिलने पर मानवाधिकार संगठन पीयूसीएल ने हर्ष व्यक्त किया है। पीयूसीएल के धनबाद जिला महासचिव मगधेश कुमार ने कहा कि मानवाधिकार दिवस के अवसर पर दोनों हस्तियों को नोबेल पुरस्कार मिलना मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। सत्यार्थी ने जहां बच्चों के मानवाधिकार की रक्षा की, वहीं मलाला ने महिलाओं के मानवाधिकार की। दोनों के पुरस्कृत होने से भारतीय उपमहाद्वीप गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान में कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।