- Hindi News
- धनबाद| विश्वशांति और नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा के दीर्घायु
धनबाद| विश्वशांति और नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा के दीर्घायु
धनबाद| विश्वशांति और नोबेल पुरस्कार विजेता दलाई लामा के दीर्घायु होने की कामना को लेकर बुधवार को तिब्बती लोगों ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर 108 मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की और लोगों को शांति का संदेश दिया। प्रार्थना के बाद तिब्बती रिफ्यूजी स्वेटर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष सेवांग तासी ने बताया कि तिब्बती लोगों के लिए दस दिसम्बर का विशेष महत्व है। तिब्बती समुदाय आज के दिन को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाता है। आज ही के दिन दलाई लामा को शांति के लिए नोबल पुरस्कार मिला था। हर साल समुदाय के लोग इसकी वर्षगांठ मनाते हैं और पूरे विश्व को शांति का संदेश देते हैं। तिब्बत को चीन से स्वतंत्र करने की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। प्रार्थना करने वालों में एन गेसो, लोदिन, दावा समेत दर्जनों शामिल थे।
तिब्बतियों ने की विश्व शांति के लिए प्रार्थना
तिब्बती रिफ्यूजी स्वेटर मार्केट पुराना बाजार में दलाईलामा को आदर्श मानकर मानवाधिकार दिवस मनाते हंै