पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलिकॉप्टर दिखते ही मोदी मोदी के शोर से गूंज उठा एयरपोर्ट

हेलिकॉप्टर दिखते ही मोदी-मोदी के शोर से गूंज उठा एयरपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। मंगलवार,दिन के 11 बजे। भाजपा नेताओं का भाषण जारी है, पर भीड़ को नरेंद्र मोदी का इंतजार है। लोग बार-बार आसमान की तरफ देख रहे हैं। 11:52 बजे तीन हेलिकॉप्टर दिखते हैं। पूरा मैदान मोदी-मोदी के शोर से गूंज उठता है। धूल की आंधी के बीच हेलिकॉप्टर उतरते हैं। पहले हेलिकॉप्टर से मोदी उतरते हैं और सुरक्षा घेरे में मंच की ओर चल पड़ते हैं।
01 लाख लोगों ने एयरपोर्ट पर सुना पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण, भाजपा ने कहा ।
17 मेटल डिटेक्टर वाले गेट लगाए गए थे पीएम नरेंद्र मोदी के सभा स्थल पर ।
07 बजे सुबह से ही नरेंद्र मोदी को देखने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने लगे लोग ।