पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव का चौथा चरण : आओ चुने अपनी सरकार

विधानसभा चुनाव का चौथा चरण : आओ चुने अपनी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद/रांची। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर रविवार को मतदान होगा। धनबाद और बोकारो में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक, जबकि 13 सीटों पर दोपहर बाद तीन बजे तक वोटिंग होगी। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय ने शनिवार को बताया कि सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके लिए 40 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें अर्द्धसैनिक बल, झारखंड जगुआर, जैप, इंडियन रिजर्व बटालियन और जिला पुलिस के जवान शामिल हैं। तीन हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं।
बिहार और पश्चिम बंगाल से सटे जमुई व वर्धमान की सीमा सील कर दी गई है। गिरिडीह जिले के दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित 52 बूथों पर 104 पोलिंग पार्टियों को हेलिकॉप्टर से पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि धनबाद और बोकारो विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने कहा कि इन क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वोटर निर्भीक होकर घरों से निकलें और रिकॉर्ड मतदान करें।
धनबाद और बोकारो में टीवी पैट का इस्तेमाल :धनबाद और बोकारो विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में मतदाता यह देख पाएंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर बटन दबाया है, उन्हें वोट मिला या नहीं। इन दोनों विधानसभा सीटों पर पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं सिंदरी, बोकारो, गांडेय और डुमरी में दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा।
मॉडल बूथ| यहां फूलों से होगा वोटरों का स्वागत
धनबाद स्थित कला भवन में बना मॉडल बूथ। धनबाद और बोकारो विधानसभा क्षेत्र में पहली बार वीवी पैट का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों में मतदाता यह देख पाएंगे कि उन्होंने जिस प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर बटन दबाया है, उन्हें वोट मिला या नहीं। इन दोनों विधानसभा सीटों पर पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं सिंदरी, बोकारो, गांडेय और डुमरी में दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा सीटों में कुल 239 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं को लाइन में लगने की जरूरत नहीं
होगी। वोटरों को टोकन मिलेगा। बारी आने पर उन्हें बुलाया जाएगा। मतदाताओं का स्वागत गुलाब फूल और इत्र छिड़क कर होगा। उनके लिए चाय की व्यवस्था होगी। नि:शक्त वोटरों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था भी की गई है।
वह सब जो आप जानना चाहते हैं :
कुल प्रत्याशी : 217
सबसे ज्यादा बोकारो में 28
सबसे कम जमुआ में 9
कुल महिला प्रत्याशी : 16
कुल बूथ : 5482
आदर्श बूथ - 183 | वेबकास्टिंग बूथ- 335
कुल मतदान भवन : 3720
वेबकास्टिंग बूथ- 335
अति संवेदनशील : 716
संवेदनशील : 2007
सामान्य : 997
कुल वोटर : 43,48,709
पुरुष वोटर : 23,42,954
महिला वोटर : 20,03,516
18-19 वर्ष के वोटर : 2,23,626
कुल ईवीएम : 6,978
वोटर कार्ड नहीं तो.. अगर आपके पास मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं है, तो भी आप वोट डाल सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने 11 वैकल्पिक दस्तावेजों को भी मान्यता दी है।
हेल्पलाइन नंबर : धनबाद : 0326-2312424, 2312666 और 2311217

- धनबाद और बोकारो में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग
- वोट डालने जाने के लिए वोटर निजी गाड़ियों को उपयोग कर सकेंगे।
- विकलांग या बीमार वोटर अपने अटेंडेंट के साथ बूथ परिसर में अपने वाहन से जा सकते हैं।
- लाइन में खड़े हैं और मतदान का समय समाप्त हो जाता है, तो भी वोट डाल सकेंगे।
इनकी प्रतिष्ठा दांव पर : मंत्री मन्नान मल्लिक, सुरेश पासवान, हाजी हुसैन अंसारी, बाबूलाल मरांडी, निर्भय शाहाबादी, विनोद सिंह, अरुप चटर्जी, फूलचंद मंडल, ढुल्लू महतो, मथुरा प्रसाद महतो, संजीव सिंह, नीरज सिंह, पूजा चटर्जी, उमाकांत रजक, समरेश सिंह, राज पालिवार, लालचंद महतो और जगन्नाथ महतो।
ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, राज्य या केंद्र सरकार या सार्वजनिक लोक उपक्रम से जारी आईकार्ड, बैंक या डाकघर का फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटो मतदाता स्लिप।
विधानसभा चुनाव का चौथा चरण| गिरिडीह, बोकारो और धनबाद सहित कुल 15 सीटों पर होगा मतदान।