पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में चल रहे भर्ती कैंप सह मार्गदर्शन शिविर के दूसरे दिन 103 विद्या

भर्ती कैंप के दूसरे दिन 103 विद्यार्थियों का हुआ चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय गोलमुरी व कोल्हान यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में द ग्रेजुएट स्कूल-कॉलेज फॉर वीमेन में चल रहे भर्ती कैंप
सह मार्गदर्शन शिविर के दूसरे दिन 103 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
टाटा बिजनेस सपोर्ट सर्विस के लिए हुए आयोजित कैंप में शनिवार को केयू के विभिन्न कॉलेजों के 522 विद्यार्थी शामिल हुए।
मालूम हो कि पहले दिन 821 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। दो राउंड के टेस्ट के बाद 101 विद्यार्थी चयनित हुए थे। इस तरह दो दिवसीय भर्ती कैंप में कुल 204 विद्यार्थियों का चयन हुआ। सोमवार को कंपनी की ओर से चयनित विद्यार्थियों का कंप्यूटर टेस्ट होगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पद के लिए हुए इस भर्ती कैंप में अंतिम रूप से चयनित छात्रों को शहर में ही नौकरी मिलेगी और सालाना 84000 रुपए का पैकेज मिलेगा। चयनित छात्रों को टाटा बिजनेस स्पोर्ट सर्विस के साकची व कदमा कार्यालय में नियुक्ति दी जाएगी।
350 छात्रों का हुआ रजिस्ट्रेशन
ग्रेजुएट कालेज में संपन्न भर्ती कैंप सह मार्गदर्शन शिविर में 350 छात्रों का रजिस्ट्रेशन अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय, गोलमुरी में कराया गया है। सहायक निदेशक ने कहा कि यह कैंप काफी लाभदायी रहा है और आगे भी केयू के कॉलेजों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे दिन मार्गदर्शन शिविर
कॉलेज के कॉन्फ्रेंस रूम में शनिवार को भी मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कोल्हान यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ आरपीपी सिंह बतौर मुख्य उपस्थित थे। वीसी ने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी है योग्यता के अनुरूप लक्ष्य का निर्धारण करना। जब तक लक्ष्य स्पष्ट नहीं होगा, सफलता नहीं मिलेगी। साथ ही लक्ष्य के प्रति समर्पण भी आवश्यक है।
अगर हम लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ आगे बढ़ें, तो देर-सबेर सफलता हमारे कदम अवश्य चूमेगी। टाटा मोटर्स के पूर्व अधिकारी व एक्सएलआरआई के गेस्ट फैकल्टी चंदेश्वर खां ने कहा कि हर मानव अपार संभावनाओं से भरा एक अनूठा व्यक्तित्व है। आवश्यकता है अपनी सही क्षमता को पहचान कर उसे उच्चतम ऊंचाई पर ले जाने की। इस दौरान अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण झा, टाटा स्टील के अधिकारी अचल कुमार ने भी छात्राओं को बेहतर कॅरियर के चुनाव का तरीका बताया।