पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वर्ष में 108 दिन छुट्टी, कोल्हान व‍िव‍ि ने जारी किया 2015 का छुट्टी कैलेंडर

नए वर्ष में 108 दिन छुट्टी, कोल्हान व‍िव‍ि ने जारी किया 2015 का छुट्टी कैलेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) ने शुक्रवार को नए वर्ष 2015 का छुट्टी कैलेंडर जारी कर दिया। कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2015 में कॉलेजों में 108 दिन तथा यूनिवर्सिटी व कॉलेज कार्यालय में 77 दिन छुट्टी रहेगी। इसमें रविवार की छुट्टी शामिल नहीं है। इस तरह वर्ष 2015 में कॉलेज की कक्षाएं वर्ष 2014 की अपेक्षा 2 दिन ज्यादा बंद रहेगी। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी व कॉलेज कार्यालय पिछले वर्ष से तीन दिन ज्यादा बंद रहेंगे। वर्ष 2015 में छ़ुट्टियों की संख्या बढ़ने पर केयू की ओर से बताया गया है कि वर्ष 2014 में 26 जनवरी, महावीर जयंती, रक्षाबंधन व अनंत चतुर्दशी रविवार को था, जबकि नए साल में ये पर्व कार्य दिवस में पड़ रहे हैं।
कब-कब छुट्‌टी
जनवरी : 1 (नया साल), 3 (ईद मिलादुल नबी), 5 (गुरु गोविंद सिंह जयंती), 14-15 (मकर संक्रांति), 23 (नेताजी सुभाष जयंती), 24 (बसंत पंचमी), 26 (गणतंत्र दिवस)।

फरवरी : 3 (रविदास जयंती), 17 (महाशिवरात्रि)।
मार्च: 2-9 (होली, बाहा प‌र्व), 23 (सरहूल), 28 (रामनवमी)।
अप्रैल: 2 (महावीर जयंती), 3 (गुड फ्राइडे), 6 (ईस्टर मंडे), 14 (अंबेडकर जयंती), 15 (बैसाखी), 23 (वीर कुंवर सिंह जयंती)
मई : 4 (बुध पूर्णिमा), 20 मई से 11 जून (गर्मी छुट्टी)
जून : 15 (राजो पर्व) , 30 (हूल दिवस)
जुलाई : 2 (होरो पर्व), 17 ( रमजान का अंतिम शुक्रवार) 18- 20 (ईद व रथ यात्रा), 31 (गुरु पूर्णिमा)
अगस्त : 15 (स्वतंत्रता दिवस), 24 (सावन की अंतिम सोमवारी), 29 रक्षा बंधन।
सितंबर : 5 (जन्माष्टमी), 17 (गणेश चतुर्थी), 24 करमा, 25 (बकरीद), 26 (अनंत चतुर्दशी), 28 (जो मनामा)।
अक्टूबर : 2 (गांधी जयंती), 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक ( दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ)
नवंबर : 25 (गुरुनानक जयंती)
दिसंबर : 3 (चैहल्लुम), 22 से 31 ( क्रिसमस व जाड़े की छुट्टी)