पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैशन, एक्टिंग व म्यूजिक का जलवा, कलाकारों ने दिया ऑडिशन

फैशन, एक्टिंग व म्यूजिक का जलवा, कलाकारों ने दिया ऑडिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। फैशन, एक्टिंग व म्यूजिक का जलवा शनिवार को टेल्को क्लब में देखने को मिला। मौका था के निशान सेवा ट्रस्ट की आेर से लिए गए ऑडिशन का। निशान सेवा ट्रस्ट की ओर से ताज नाइट सीजन 6 के लिए कलाकारों का ऑडिशन लिया जा रहा है। दूसरे चरण के ऑडिशन में 174 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडली के रूप में प्रवीण दीक्षित व जीएन सिंह ने भूमिका निभाई। मौके पर के निशान, एकता, सुष्मिता, पंकज व अन्य मौजूद थे।

आज चैंबर में होगा ऑडिशन : ताज नाइट सीजन छह के लिए सात दिसंबर को कोलकाता में पहले चरण का ऑडिशन लिया गया था। वहीं दूसरे चरण का ऑडिशन शनिवार को हुआ। तीसरे चरण का ऑडिशन बिष्टुपुर चैंबर भवन में रविवार को सुबह दस बजे होगा।