जमशेदपुर। जिला स्तरीय समिति ने शहर के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में विकास के लिए 30.80 करोड़ की योजनाओं का चयन किया है। कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नगर निकाय के पास राशि पहले से उपलब्ध है, जबकि अन्य योजनाओं के लिए नगर विकास विभाग की ओर से राशि आवंटन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
नगर निकाय में चयनित योजनाओं का प्राक्कलन बनाकर तैयार रहेगा। नगर विकास विभाग की ओर से राशि का आवंटन होते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता डीसी डॉ अमिताभ कौशल ने की। इसमें तीनों नगर निकाय के अलावा चाकुलिया नगर पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हुए।
नगर निकाय में इन योजनाओं पर खर्च की जाएगी राशि
>7.50 करोड़ की लागत से 87 स्थानों पर सड़क का निर्माण। इस मद में जमशेदपुर अक्षेस के पास पूर्व से 2.10 करोड़ रुपए हैं।
>3.75 करोड़ की लागत से 57 स्थानों पर नाली का निर्माण। इस मद में पूर्व से 44 लाख रुपए अक्षेस के कोष में हैं।
>नागरिक सुविधा मद की करीब 40 योजनाओं का चयन किया है, जिन पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस मद में 90 लाख रुपए जमशेदपुर अक्षेस के पास उपलब्ध हैं।
1.09 करोड़ की लागत से 15 स्थानों पर सड़क का निर्माण।
>1.54 करोड़ की लागत से 15 स्थानों पर नाली का निर्माण।
नागरिक सुविधा मद में 1.02 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस मद में 35 लाख रुपए नपा के पास पूर्व से उपलब्ध है।
5.12 करोड़ रुपए की लागत से 50 स्थानों पर सड़क का निर्माण। इस मद में अक्षेस के पास 1.16 करोड़ रुपए हैं।
>3.08 करोड़ रुपए की लागत से 44 स्थानों पर नाली का निर्माण।
ागरिक सुविधा मद के तहत 2.70 करोड़ रुपए की योजनाओं का चयन।
नागरिक सुविधा के तहत ये कार्य होंगे
>50 बीपीएल परिवारों के बीच ई-रिक्शा का वितरण।
>60 बीपीएल लाभुकों के बीच ठेला व हाथ रिक्शा का वितरण।
>75 बीपीएल परिवार की महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण।
>स्वर्णजयंती शहरी रोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 18 युवाओं के बीच वीडियो कैमरा का वितरण।
>मनीफीट में छठ घाट का सौंदर्यीकरण।
>बर्मामाइंस, लक्ष्मीनगर व प्रेमनगर में हाई मास्ट लाइट।
बर्मामाइंस में कुष्ठाश्रम के समीप, सोनारी में बैकुंठ मंदिर व ग्वाला बस्ती के समीप, रामदास भट्टा रोड नंबर तीन व रामजनम नगर फुटबॉल मैदान में सामुदायिक भवन का निर्माण।
>कदमा के विजया हेरिटेज पार्क व रामनगर चौक पर हाई मास्ट लाइट।
>प्रेमनगर , बेलडीह ग्राम बस्ती व सोनारी निर्मल नगर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण।
आगे की स्लाइड में पढ़िए नागरिक सुविधा के तहत ये कार्य होंगे।