पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा चुनाव : 30 प्रत्याशियों ने जमा किया चुनाव खर्च का ब्योरा

विधानसभा चुनाव : 30 प्रत्याशियों ने जमा किया चुनाव खर्च का ब्योरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( चुनाव खर्च का ब्योरा देने वालों की सूची)
जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव लड़ रहे जिले के 30 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन गुरुवार को चुनावी खर्च का ब्योरा व्यय लेखा कोषांग में जमा कर दिया। सात प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है। जमशेदपुर पश्चिम के कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने चुनाव खर्च का ब्योरा जमा करने के लिए प्रशासन से मोहलत मांगी है। खर्च का ब्योरा जमा नहीं करने वाले प्रत्याशियों को प्रशासन की ओर एक और मोहलत दी जा सकती है।

इन्होंने जमा नहीं किया ब्योरा

घाटिशला : निर्दलीय प्रत्याशी कान्हू सामंत, कांग्रेस प्रत्याशी सिंड्रेला बलमुचू, जभासपा प्रत्याशी दुखीराम मार्डी, पोटका : सपा प्रत्याशी नरेश कुमार मुर्मू, निर्दलीय प्रत्याशी अमूल्यो सरदार, जुगसलाई : झाविमो प्रत्याशी विकास कुमार दास व जमशेदपुर पश्चिम : निर्दलीय उम्मीदवार शहादत खान।
आगे की स्‍लाडइ में देखें इन्होंने जमा किया खर्च का ब्योरा