पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क के लिए 50 लाख की योजना, स्थानीय लोगों के बीच चलाया जाएगा जागरूकता अिभयान,

पार्क के लिए 50 लाख की योजना, स्थानीय लोगों के बीच चलाया जाएगा जागरूकता अिभयान,

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। जुगसलाई सेंट जॉन पाल स्कूल के समीप स्थित सरकारी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए जुगसलाई नगरपालिका ने 50 लाख रुपए की योजना बनाई है। नपा की ओर से इस योजना को शनिवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय योजना समिति की बैठक में पेश किया गया। योजना का चयन कर अब इसे नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों को उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के लिए राशि का आवंटन हो जाएगा। इसके साथ ही तालाब का जीर्णोद्घार व सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जाएगा। दैनिक भास्कर के इस अभियान को प्रशासन और स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

एडीसी करेंगे जांच
बैठक के दौरान जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस ने तालाब के स्वामित्व पर डीसी डॉ अमिताभ कौशल का ध्यान आकृष्ट किया। विधायक ने कहा कि स्थानीय लोग तालाब को सरकारी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग उस पर अपने स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए और जनहित में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। डीसी ने एडीसी सुनील कुमार को इस मामले की जांच का आदेश दिया।
जुगसलाई के युवाओं ने सरकारी तालाब को जल पार्क बनाने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की घोषणा की है। युवाओं ने कहा कि प्रशासन यथाशीघ्र सरकारी तालाब को दुरुस्त करवाए और सौंदर्यीकरण कर जल पार्क बनवाए। इसके लिए वे सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। उन्हें तालाब में कचरा फेंकने से रोकेंगे। युवाओं ने दैनिक भास्कर के अभियान की सराहना की।
भूजल पर भी पड़ रहा असर
तालाब को दुरुस्त कर दिया जाए, तो यहां के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। तालाब का पानी दूषित होने के कारण यहां का भूजल भी प्रदूषित हो गया है। तालाब की सफाई करके इसकी घेरेबंदी होनी चाहिए। अब प्रशासन को जल्द से जल्द कार्य शुरू करना चाहिए। अमित खीरवाल
युवा करेंगे सहयोग
जुगसलाई के सरकारी तालाब को जल पार्क में विकसित करने के लिए यहां के सभी युवा तैयार हैं। प्रशासन पहल करें, हमलोग सभी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैंं। हम लोगों को जागरुक करेंगे कि वे तालाब में गंदगी न फेंके।
विनोद अग्रवाल
सफाई के बाद कराएं घेराबंदी
जल्द से जल्द सरकारी तालाब की सफाई कर इसकी घेराबंदी की जाए। कुछ लोग तालाब पर अपना स्वामित्व जता रहे हैं, जबकि वास्तव में यह राज्य सरकार की जमीन है। इसे जल पार्क के रूप में विकसित किया जाए, तो यह घूमने- फिरने लायक बन जाएगा। सुमित अग्रवाल

टायर से घेर पक्का ढांचा खड़ा कर दिया
देखरेख के अभाव में दिनोंदिन तालाब की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करते जा रहे हैं। कुछ लोगों ने पहले तालाब किनारे टायर लाकर रखा, फिर उसकी घेराबंदी की। उसके बाद अंदर ही अंदर पक्का ढांचा बना दिया। प्रशासन जल्द से जल्द तालाब को अतिक्रमण-मुक्त कराकर इसका सौंदर्यीकरण करे। गौरव शाह

प्रशासन काम में लाए तेजी
गंदगी के कारण तालाब के आसपास रहना मुश्किल हो गया है। जुगसलाई का यह एकमात्र सार्वजनिक तालाब है, जो सरकारी उपेक्षा के कारण सिमटते जा रहा है। तालाब को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल कर दी है। अब तेजी से इस दिशा में काम करना चाहिए। विक्रम अग्रवाल
आगे की स्लाइड में photos