पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों की दिखी प्रतिभा

छात्रों की दिखी प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को स्कूल परिसर में मनाया गया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्कूल के सचिव सौरभ कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विशाल बादशाह उपस्थित थे।

विशाल बादशाह ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के संपूर्ण विकास में सहायक सिद्ध होगा। क्योंकि, इसके जरिए उन्हें एक ऐसा मंच मिलता है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं। अंत में विभिन्न प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल इम्तियाज हुसैन, वाइस प्रिंसिपल संजय सिंह समेत काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

विवेक विद्यालय, छोटा गोविंदपुर में अतिथियों के साथ पुरस्कृत बच्चे।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। जहां बच्चों ने ग्रुप डांस, ग्रुप सांग फैशन शो में भाग लिया, जिसकी सबने तारीफ की।

>इनप्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन : फैंसीड्रेस, पेंटिंग, अंग्रेजी हिंदी वाद-विवाद, अंग्रेजी हिंदी एल्युकेशन आदि।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने झुमाया

विवेक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।