पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर. कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) में 15 दिसंबर को आईसीआई बैंक की

जमशेदपुर. कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) में 15 दिसंबर को आईसीआई बैंक की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) में 15 दिसंबर को आईसीआई बैंक की ओर से कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। कैंपस सेलेक्शन का आयोजन टाटा कॉलेज चाईबासा के बिरसा मेमोरियल हाल में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी केयू के प्लेसमेंट सेल के को-ऑर्डिनेटर डॉ सुनीत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कैंपस सेलेक्शन में ग्रेजुएशन पास छात्र शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र 26 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को बैंक की ओर से एक महीने का आवासीय ट्रेनिंग दी जाएगी। छात्रों को कम से कम दो वर्ष तक बैंक को सेवा देना अनिवार्य रहेगा और इस दौरान चयनित उन छात्रों का मूल प्रमाण पत्र बैंक के पास जमा रहेगा।

कोल्हान यूनिवर्सिटी में कैंपस सेलेक्शन कल