ठप रहे रेल अधिकारियों के फोन
जमशेदपुर. चक्रधरपुररेल मंडल के अधिकारियों को रेलवे द्वारा जारी एयरटेल सीयूजी के सिम शनिवार को ठप रहे। 22 और 24 सीरियल के नंबरों में ज्यादातर गड़बड़ी पाई गई। इससे अधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना है कि टाटानगर एईएन सुनील कुमार दास, मेंस कांग्रेस नेता शशि रंजन मिश्रा समेत कई लोगों के फोन बंद रहे।