पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारीडीह में 40 क्वार्टर खाली कराए गए

बारीडीह में 40 क्वार्टर खाली कराए गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारीडीह और आसपास के इलाके में शनिवार को टाटा स्टील के 40 क्वार्टर संवेदक के कब्जे से मुक्त कराए गए। दंडाधिकारी डीके पांडेय और सिदगोड़ा थाना प्रभारी शंभू गुप्ता की मौजूदगी में जुस्को की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को देख इन क्वार्टरों में रह रहे लोग विरोध करने का साहस नहीं जुटा पाए। जुस्को की ओर से क्षेत्र में 43 और क्वार्टर खाली कराए जाने हैं। इसके लिए सोमवार को भी अभियान चलाया जाएगा। शेष क्वार्टरों को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जुस्को को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। दंडाधिकारी मांगे जाने के बाद एसडीओ ने प्रतिनियुक्त कर दिया है।

क्या है मामला

कंपनीके खाली क्वार्टरों का रखरखाव जुस्को संवेदकों के मार्फत करती है। इसके लिए दीप इंटरप्राइजेज को 83 क्वार्टरों का जिम्मा दिया गया था। जुस्को संवेदक के बीच पिछले सात-आठ माह से बकाया राशि को लेकर विवाद चल रहा था। संवेदक ने करार के विपरीत इन क्वार्टरों को किराए पर लोगों को रहने के लिए दे दिया। इस सूचना के बाद जुस्को ने अपने स्तर से क्वार्टर खाली कराने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। बाद में जुस्को ने एसडीओ प्रेमरंजन को पत्र लिखकर संवेदक के कब्जे से क्वाटर मुक्त कराने की अपील की। इसके बाद शनिवार को अभियान चलाया गया।