शियाओं ने निकाला जुलूस
पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत (मुहर्रम) का चालीसवां के अवसर पर कई जगहों पर शनिवार को कार्यक्रम हुए। ज्यादातर लंगर कमेटियां, मुहर्रम कमेटियों और शेहदा-ए-कर्बला कमेटी की ओर से रविवार को चेहल्लुम पर कुरान ख्वानी ,फातेहा ख्वानी और लंगर आदि का आयोजन किया जाएगा। वैसे शनिवार की शाम को टेल्को बारी नगर साबरी चौक लंगर कमेटी की ओर से फातेहा ख्वानी और जलसे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उलेमा-ए-कराम ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और उनकी सच्चाई की खातिर अपनी कुर्बानी देने की घटना को एक मिसाल बताया। उधर मानगो अक्षेस की ओर से चेहल्लुम के मद्देनजर इमामबाड़ों और आसपास विशेष सफाई की गई। साकची में शिया समुदाय की ओर से मातमी जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोग हजरत इमाम हुसैनी की महान शहादत को याद करते चल रहे थे। मातमी जुलूस में शामिल लोग नोहा (एक तरह का काव्य) पढ़ते चल रहे थे। जुलूस साकची गोलचक्कर तक गया।
आज होने वाले कार्यक्रम
चेहल्लुमके अवसर पर रविवार को मुहर्रम कमेटियों और लंगर कमेटियों के अलावा आम लोग भी फातेहा और कुरान पाठ करेंगे। मुहर्रम कमेटियों द्वारा इमामबाड़ों के पास कुरान ख्वानी, फातेहा ख्वानी और लंगर का आयोजन किया जाएगा। शोहदा-ए-कर्बला कमेटी की ओर से दिन मेें बिष्टुपुर कर्बला स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मदरसाके छात्रों के बीच कंबल बांटे
मानगोमुंशी मुहल्ला मदरसा हुसैनिया में शनिवार को राबिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से छात्रों के बीच कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था और मदरसा कमेटी के लोग मौजूद थे।
हजरत मोहम्मद ने इंसानियत का पैगाम दिया
इससेपूर्व हुसैनी मिशन के तत्वावधान में आयोजित मजलिस में मौलाना मो सादिक ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद (सअ) ने जो सच्चाई का रास्ता दिखाया और इस्लाम के द्वारा इंसानियत का पैगाम दिया, उसकी सही तस्वीर हजरत इमाम हुसैन ने पेश की। वे यजीद जैसे खूनखराबा करने वाले के सामने नहीं झूके और सच्चाई और नेक का परचम बुलंद किया। मौलाना सादिक ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने सच्चाई के लिए अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि पैगंबर और इस्लाम के पैगाम को समझने के लिए कर्बला की घटना को समझने की जरूरत है।
दुआ करते मुस्लिम समुदाय के लोग।