पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनारी : मारपीट मामले में दो को जेल

सोनारी : मारपीट मामले में दो को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. सोनारीपंचवटी नगर में शुक्रवार को दो पक्षों में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने सुनील वर्मा और चंद्रिका गुप्ता को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सोनारी पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष के सुनील वर्मा ने चन्द्रिका गुप्ता और उनकी प|ी माया देवी, बेटे मनीष गुप्ता राकेश गुप्ता को आरोपी बनाया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी चंद्रिका के दुकान के सामने से गुजर रही थी, तो उसे उनलोगों पागल कहा। विरोध करने पर बेटी की पिटाई कर दी और 15 सौ रुपए छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष की माया देवी ने सुनील वर्मा, रघुवीर वर्मा और अनिल वर्मा (तीनों भाई) के खिलाफ दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और प्रति दिन दो हजार रुपए रंगदारी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।