पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ससुर, देवर जेठ पर प्राथमिकी

ससुर, देवर जेठ पर प्राथमिकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. भोलाबागान छोटा गोविंदपुर निवासी जीतेन्द्र सिंह की प|ी सीमा सिंह ने ससुर रूपनारायण सिंह, देवर उपेन्द्र सिंह और जेठ सतेन्द्र सिंह पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गोविंदपुर पुलिस ने सीमा सिंह के बयान पर तीनों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीमा सिंह ने बताया है कि उनके पति आर्मी में काम करते हैं। ससुर, देवर और जेठ अलग से मकान बनाकर रहते हैं। इसके बाद भी वे उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। 10 दिसंबर की शाम 7.45 बजे जब वह घर में खाना बना रही थी, तब ससुर देवर जेठ आए और मुझसे गाली गलौज करने लगे। इसका कारण पूछने पर उनलोगों ने मेरी पिटाई कर दी। ससुराल वाले कभी भी मेरी जान ले सकते हैं।