ट्रस्ट ने चेशायर होम में बांटे कंबल
जमशेदपुर. सत्संगसेवा एवं सोशल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को सुंदरनगर चेशायर होम में माता शारदा मणि देवी की जयंती पर नि:शक्तों के बीच कंबल वितरण किया। अधिवक्ता डीके दास ने बताया कि ट्रस्ट सामाजिक कार्य जारी रखेगा। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, एसके दास, ऋषिकेश नंदी, बीके चंद्रा, विकास वर्मन, कानू राय, रंजीत सिंह, पिंटू अग्रवाल, अशोक मुखर्जी, चंपा गुप्ता, संजय देसाई आदि मौजूद थे।