35 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
जमशेदपुर. महिलाओंको स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए गोविंदपुर में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। इंडियन वुमेन एंड रूरल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन संस्था की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय खखड़ीपाड़ा में शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में खखड़ीपाड़ा और महतोडीह गांव की करीब 35 महिलाएं शामिल हुईं। संस्था के सचिव प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत समिति के सदस्य निरंजन साव टाटा मोटर्स के वेंडर अक्षय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बिरसानगर जीएल चर्च की नोमिता टोपनो विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन का अनिल कुमार सिंह अरविंद शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के कर्मचारियों ने महिलाओं को मार्केटिंग और निवेश के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर संजीव शर्मा, सिद्धनाथ सिंह आदि ने सहयोग दिया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव प्रतिभा शर्मा ने किया।