पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बाइक के साथ एक धराया

चोरी की बाइक के साथ एक धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. उलीडीहपुलिस ने चोरी की हीरोहोंडा पैशन मोटरसाइकिल (जेएच 05 एक्स - 5248) के साथ फुटबॉल मैदान उलीडीह निवासी राजेश गोप उर्फ लेकू उर्फ लंगड़ा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में उलीडीह ओपी प्रभारी सुषमा कुमारी ने उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शुक्रवार की शाम उलीडीह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दरभंगा डेयरी के पास खड़ा है। पुलिस के वहां पहुंचने पर युवक मोटरसाइकिल छोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।