पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं बाबा की निकली पालकी यात्रा

साईं बाबा की निकली पालकी यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर. शिरडीसाईं सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार को कम्युनिटी सेंटर मैदान, कागलनगर, सोनारी में 15वें साईं महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सुबह में कांकड़ आरती के साथ हुई। इसके बाद साईं बाबा का अभिषेक पूजा हुई। नौ बजे साईं व्रत कथा और 10 बजे स्थानीय कलाकार द्वारा साईं भजन की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें साईं बाबा के जीवन के बारे में दिखाया गया। एक बजे भक्तों के बीच भोग वितरण किया गया। वहीं, अपराह्न 3.30 बजे साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में साईं भक्त शामिल हुए। संध्या छह बजे आरती के बाद 7.30 बजे भजन संध्या में प्रसिद्ध गायकों ने साईं का गुणगान किया। रात्रि 10.30 बजे आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। अनुष्ठान को सफल बनाने में दुर्गा बहादुर, एनएस मणिकांत आदि ने योगदान दिया।

सोनारी में साईं बाबा की पालकी यात्रा में झूमते श्रद्धालु।