जेपीएस विद्या भारती चैंपियन
जमशेदपुरपब्लिक स्कूल (जेपीएस), बारीडीह के कॉमर्स क्लब की ओर से मंगलवार को कॉमर्स फेस्ट एग्जोटिका-14 का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 13 स्कूलों के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एक्सटेंपोर से लेकर रिट्रोस्पेक्शन, लोक नृत्यों की महक के साथ बैटल ऑफ बैंड्स और फोटोग्राफी के साथ ट्रेजर हंट सरीखी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की भागीदारी रही। सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में अपना शानदार परफॉर्मेंस देकर मेजबान जमशेदपुर पब्लिक स्कूल और विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को संयुक्त रूप से एक्जोटिका-14 का ओवरऑल विजेता बना।
रनर अप का खिताब जेएच तारापोर को मिला। विजेताओं को मुख्य अतिथि श्रीमंती सेन ने पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि विजेता होने से ज्यादा महत्वपूर्ण किसी कार्यक्रम में भाग लेना होता है। सेन ने उम्मीद जतायी कि एग्जोटिका-14 छात्रों की प्रतिभा को मंच देगा। इसके पहले कार्यक्रम का उदघाटन संदीप भट्टाचार्या ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का मकसद कॉमर्स के छात्रों की प्रतिभा को मंच देना है। उन्होंने बताया कि इसका आयोजन पिछले तीन वर्षाें से हो रहा है। निर्णायकों में डॉ. सुनीता चटर्जी, अनूप सिन्हा, कर्मवीर सिंह, कृष्णा सिन्हा, सोमनाथ चक्रवर्ती, हरी, मधुमिता, सनातन दीप, पंकज कुमार झा और मौसमी राय शामिल थीं।
जेपीएस, बारीडीह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार उपस्थित छात्र-छात्राएं।
>>रिट्रोस्पेक्शन :जमशेदपुरपब्लिक स्कूल
>>स्नैप शॉट(फोटोग्राफी) : सेंटमेरीज इंग्लिश स्कूल
>>डूडल विथबायोग्रेडेबल मेटेरियल्स : विद्याभारती चिन्मया विद्यालय
>>स्ट्रीट प्ले: विद्याभारती चिन्मया विद्यालय
>>टैप योरफीट (लोक नृत्य) : जेपीएसऔर विद्या भारती चिन्मया विद्यालय
>>ट्रेजर हंट: मोतीलालनेहरू पब्लिक स्कूल
>>ब्रेन सुनामी(क्विज) : विद्याभारती चिन्मया विद्यालय
>>सत्यमेव जयते(बैटल ऑफ बैंड्स) : जेपीएस
>>बिजनेस क्विज: जेपीएस
>>केस स्टडीज: जेएचतारापोर स्कूल
>>एक्सटेंपोर :विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को
>>एड एंडविमजी : जमशेदपुरपब्लिक स्कूल
>>विंडो शॉपिंग: विद्याभारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को
प्रतियोगिता के परिणाम