पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना

केंद्रीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सुंदरनगरतुरामडीह स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय का मंगलवार को 9वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यूसील के तकनीकी निदेशक एसके श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में एलएमसी के चेयरमैन जीएस घोष, महाप्रबंधक पीएन सरकार उपस्थित थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसके बाद मेधावी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य एजे जॉन, उप प्राचार्य शिव कुमार बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।