पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में बाल पत्रकारों ने बांटे अनुभव

सम्मेलन में बाल पत्रकारों ने बांटे अनुभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शसेवा संस्थान यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में बाल पत्रकार वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें घाटशिला, जमशेदपुर, मुसाबनी और धालभूमगढ़ प्रखंड के 175 से अधिक बाल पत्रकार शामिल हुए।

मुख्य वक्ता यूनिसेफ झारखंड की कम्यूनिकेशन ऑफिसर मोइरा दावा ने बाल पत्रकार कार्यक्रम के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस दौरान यूनिसेफ एवं प्रसार भारती की भागीदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के दो बाल पत्रकार गीता तंतुबाई आरती शर्मा को किशोर नायक घोषित किया गया। दोनों बाल पत्रकारों पर बनी लघु फिल्म दूरदर्शन पर प्रदर्शित होने वाली है। मौैके पर राष्ट्रीय महिला हैंडबाॅल टीम की कोच पूनम राय, तरुण, चंदन, संजय, अरूप आदि उपस्थित थे।