पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 झाविमो कार्यकर्ता को जेल, एक भाजपाई गिरफ्तार

14 झाविमो कार्यकर्ता को जेल, एक भाजपाई गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांडिलथाना के पास भाजपा और झाविमो कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने 14 झाविमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मंगलवार की देर शाम जेल भेज दिया। वहीं, झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता सह नामजद आरोपी मुरारी सिंह को भी गिरफ्तार किया है। इधर, मारपीट में घायल भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो धरनीधर सरदार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया।

^14 झाविमो कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता मुरारी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।” राजीवकुमार, थानाप्रभारी, चांडिल

एमजीएम अस्पताल में इलाज कराते झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह उपस्थित उनके समर्थक।

इलाज करवा कर एमजीएम अस्पताल से निकलते साधुचरण महतो।

एमजीएम अस्पताल पहुंचे सांसद विद्युतवरण महतो साथ में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।

अनुमंडल कार्यालय में डटे रहे डीआईजी, डीसी एसपी, पल-पल की स्थिति पर थी नजर

चांडिल थाना के पास भाजपा और झाविमो प्रत्याशियों कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के बाद मंगलवार को कोल्हान डीआईजी मो. नेहाल, डीसी चंद्रशेखर, एसपी दुर्गा उरांव समेत कई पदाधिकारी अनुमंडल कार्यालय में दिनभर जमे रहे। ये अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

तीनप्राथमिकी दर्ज

सोमवारकी रात हुई मारपीट के मद्देनजर तीन अलग- अलग प्राथमिकी चांडिल और ईचागढ़ थाना में दर्ज की गई है। चांडिल थाना में भाजपा नेता धरनीधर सरदार के बयान पर झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह समेत उनके भाई प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, विनायक सिंह, बॉबी सिंह, मनोज सिंह समेत 50 से 60 अन्य के खिलाफ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने, गाली देने और मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह के बयान पर भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो,धरनीधर सरदार, मुरारी सिंह, गणेश महाली समेत 150 से 200 भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो के बयान पर ईचागढ़ थाना में झाविमो प्रत्याशी अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, विनायक सिंह, बॉबी सिंह समेत 50से 60 अन