दिन चढ़ते ही दिखा मतदाताओं का उत्साह
मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी होने के कारण तीन मतदान केंद्रों की ईवीएम बदली गई। जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उत्क्रमित विद्यालय कांदरबेड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुराडीह एवं मध्य विद्यालय कपाली के मतदान केंद्रों की ईवीएम को बदला गया है।
सड़कों पर सन्नाटा, कम चले वाहन
जिलामुख्यालय से मंगलवार को भी दूसरे दिन बड़े यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहा। सरायकेला,जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा एवं सरायकेला,कुचाई, खरसावां तक रोजाना चलने वाले वाहनों नहीं चली। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। काम काजी लोगों को ऑटो रिक्शा टेंपो के सहारे यात्रा करते देखे गए।
होतीरही हवाई निगरानी : मतदानके दौरान हेलिकॉप्टर से दिनभर चौकसी होती रही। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पूरे इलाके में पहले से एलआरपी अभियान चलाया जा रहा था।
भास्कर न्यूज|जमशेदपुर/ईचागढ़
ईचागढ़विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को 71 प्रतिशत वोटरों ने वोट देकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मंगलवार को ठंड अधिक पड़ने के कारण सुबह में मतदान कछुए की गति से चला। बाद में जैसे-जैसे ठंड कम हुई और दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार लगने लगी। सुबह 9 बजे तक मात्र 15 प्रतिशत ही मतदान हुआ था।
सुबह10 बजे के बाद से लगी भीड़
ईचागढ़विधान सभा क्षेत्र में एक दो मतदान केंद्रों को छोड़कर अधिकतर मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लंबी कतार लगी रही। पूरे विधानसभा क्षेत्र का औसत देखा जाए तो इसी तीन घंटे में 45 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया।
कहां कितनी फीसदी वोटिंग
चांडिल में 74.67 प्रतिशत
ईचागढ़ में 86 प्रतिशत
कुकड़ू में 80.62 प्रतिशत
नीमडीह 81.78 प्रतिशत
मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे महिला और पुरुष।
ईचागढ़ में मतदान करने के लिए कतारबद्ध लोग।
ईचागढ़। ईचागढ़ कुकड़ू प्रखंड में सुबह सात बजे से ही सभी मतदान केन्द्रों पर लंबी कतार देखी गई। 9 बजे तक 13 प्रतिशत, 11 बजे 38, एक बजे 68 एवं तीन बजे तक 86 प्रतिशत मतदान हुआ। खासकर नए मतदाताओं में पहली बार वोट डालने का काफी उत्साह देखा गया। कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटालापांग में सबसे अधिक 88.4प्रतिशत मतदान हुआ। पहली बार वोट देने आए बंसत कुमार ने बताया की उन्हें काफी अच्छा लगा। ईचागढ़ पुलि