- Hindi News
- चांडिल थाना प्रभारी ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
चांडिल थाना प्रभारी ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
झाविमोभाजपा प्रत्याशियों के बीच हुई मारपीट की जानकारी चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने चुनाव आयोग, सरायकेला खरसावां के डीसी, एसपी, एसडीओ चांडिल को दे दी है। थाना प्रभारी ने चुनाव आयोग को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें लिखा है कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टीकर गांव में सोमवार की देर रात भाजपा झाविमो समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी।
लेकिन ईचागढ़ थाना में केस दर्ज नहीं होने के कारण सभी भाजपाई चांडिल थाना गए। यहां दोबारा भाजपा झाविमो समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। मेरे पास पुलिस बल की कमी थी। ऐसे में पुलिस हस्तक्षेप के बाद भी झाविमो भाजपा समर्थक मारपीट करने पर उतारू हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यहां किसी भी पक्ष ने प्राथमिकी में गोली चलने की बात नहीं लिखी है।
झाविमोसमर्थकों ने घेरा चांडिल थाना
झाविमोकार्यकर्ताओं को जैसे ही यह सूचना मिली की अरविंद कुमार सिंह को पुलिस जेल भेजने वाली है, वे एक-एक कर थाना पर जमा हो गए। इसके बाद झाविमो कार्यकर्ता और समर्थकों ने चांडिल थाना गेट के पास अरविंद कुमार सिंह को थाना से छोड़ने साधुचरण को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।