- Hindi News
- चुनाव खर्च में कांग्रेस प्रत्याशी दुलाल सबसे आगे
चुनाव खर्च में कांग्रेस प्रत्याशी दुलाल सबसे आगे
विधानसभाचुनाव में जुगसलाई के कांग्रेस प्रत्याशी दुलाल भुइयां खर्च करने में सबसे आगे हैं। जमशेदपुर पूर्वी में झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह पहले और कांग्रेस प्रत्याशी आनंद बिहारी दुबे दूसरे नंबर पर हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्योरा लेखा कोषांग में मंगलवार को जमा किया। खर्च का ब्योरा 11 दिसंबर तक जमा किया जाएगा। प्रत्याशी चौथे चरण में खर्च जमा करा रहे हैं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के कुल 75 प्रत्याशी चुनावी खर्च का ब्योरा जमा करेंगे। पहले दिन 21 प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्योरा किया। 23 दिसंबर को मतगणना है। मतगणना के 30 दिनों के अंदर अंतिम रूप से खर्च का ब्योरा जमा किया जाएगा।
प्रत्याशी पार्टी खर्च (रुपए में)
बहरागोड़ा
धीरेंद्रनाथबेरा सपा 81,544
सतन कुमार महतो सीपीआई 1,56,204
घाटशिला
जयदेवसिंह एसयूसीआई 1,25,199
दुलाल चंद्र हांसदा सीपीआई 1,12,874
बाबूलाल मुर्मू निर्दलीय 47,492
पोटका
उपेंद्रनाथसरदार झाविमो 7,62,557
सागर बेसरा निर्दलीय 32,947
दीपाली सरदार निर्दलीय 22,000
जुगसलाई
चैतूराम बसपा 74,455
प्रत्याशीपार्टी खर्च (रुपए में)
दुलालभुइयां कांग्रेस 17,49,845
आनंद मुखी एपीओई 7,680
शंकर मुखी ओभाझापा 27,147
जमशेदपुरपूर्वी
अभयसिंह झाविमो 15,21,595
आनंद बिहारी दुबे कांग्रेस 12,61,399
अल्पना बोस राजसुपा 84,498
मनजीत सिंह निर्दलीय 32,389
जमशेदपुरपश्चिम
मो.नजमूल कबीर आईयूएमएल 1,77,482
रेशमा महतो झापा (एन) 39,656
भोला दास अभाहिम 24,108
महमूद अली बसपा 1,31,329
मो. उमर निर्दलीय 69,507
किस प्रत्याशी ने कितना किया खर्च