पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशियों ने वज्रगृह का किया निरीक्षण

प्रत्याशियों ने वज्रगृह का किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| जमशेदपुरपूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों अथवा उनके चुनाव अभिकर्ताओं ने मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में वज्रगृह का निरीक्षण किया। चुनाव में पारदर्शिता बरतने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रेमरंजन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों को वज्रगृह का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था। निरीक्षण के दौरान झामुमो प्रत्याशी कमलजीत कौर गिल, कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे, भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास के निर्वाचन अभिकर्ता मिथलेश सिंह यादव, झाविमो प्रत्याशी अभय सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता रवींद्र कुमार निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार झा के चुनाव अभिकर्ता मौजूद थे।