एयरसेल ग्राहकों को सुनाएगा गीत
जमशेदपुर। एयरसेलने प्रीमियम म्यूजिक एप हंगामा प्रो की पेशकश के लिए हंगामा से गठबंधन किया है। यह एप ग्राहकों को संगीत सुनने और एचडी क्वालिटी म्यूजिक वीडियो देखने में सक्षम बनाएगा। शुरुआती दो महीनों के लिए यह सेवा मुफ्त दी जाएगी। इस सेवा का उद्देश्य ग्राहकों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगीत की पेशकश करने वाली विशालतम म्यूजिक लाइब्रेरी बनाना है। यह जानकारी कारपोरेट कम्युनिकेशन की दपिंदर कौर ने मंगलवार को दी।