पोली कैब पंखे से बिजली की बचत
जमशेदपुर। पोलीकैब पंखे और वायर की डिमांड काफी बढ़ गई है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में पांच हजार करोड़ पंखा बेचने का लक्ष्य था। अब तक साढ़े चार हजार करोड़ पंखे बिक चुके हैं। वर्ष 2020 तक 20 हजार करोड़ पंखे बेचने का लक्ष्य है। उक्त बातें बिष्टुपुर के एक होटल में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पोली कैब कंपनी के महाप्रबंधक (सेल्स) पुलक पति ने कहीं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने एलईडी लाइट और मार्डलर स्विच बनाने का भी काम शुरू किया है। एक्सक्लूसिव फराटा पंखा (18 से 20 इंच) बाजार में उतारा गया है। सीनियर मैनेजर कासिर आलम ने कहा कि इस कंपनी के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने पर कम बिजली खपत होती है। प्रोडक्ट का प्राइस भी काफी किफायती है। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही ऑन लाइन सर्विस सेंटर खोला जाएगा। ग्राहकों का टोल फ्री नंबर पर कॉल आने के बाद उनके घरों तक प्रोडक्ट पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीजर के बाद कंपनी अब कीचन के लिए उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट को बाजार में उतारेगी। मौके पर कंपनी का प्रोडक्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए डीलरों के साथ बैठक की। इसमें करीब डेढ़ सौ से ज्यादा डीलर शामिल हुए। प्रेस कांफ्रेंस में कंपनी के रिजनल मैनेजर बीएन दास, डीलर मोहन कुमार पांडे आदि मौजूद थे।