पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजन इंडिया ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़

विजन इंडिया ट्रेड फेयर में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। गोपालमैदान, बिष्टुपुर में चल रहे ‘विजन इंडिया मेगा ट्रेड फेयर’ में मंगलवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहकों ने खरीददारी के साथ राड डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम आनंद उठाया। ट्रेड फेयर में लगे 250 स्टॉलों में से सबसे ज्यादा भीड़ ऑटो मोबाइल, फर्नीचर, बिल्डर, हैंडीक्राफ्ट, फुड आदि के स्टॉल पर रही। बुधवार को संजीवा म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर भरत सिंह, परशुराम मिश्रा, एसपी सिंह, छक्कन चौधरी, गोविंद नामता, आशीष कुमार, मनोज सिंह, राम कुमार, किशन खन्ना, दशरथ शुक्ला, अमन शर्मा, रामलाल पासवान, विजय पांडे आदि मौजूद थे।