पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 84 हजार लोगों पर मात्र दो डॉक्टर

84 हजार लोगों पर मात्र दो डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | धालभूमगढ़प्रखंड में स्वास्थ्य सेवा बदहाल हो गई है। प्रखंड के 84 हजार लोगों पर मात्र दो सरकारी चिकित्सक हैं। वहीं इन दो चिकित्सकों में महिला चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन धालभूमगढ़ में अपनी सेवा देती हैं। इसके अलावा अन्य दिन जमशेदपुर में सेवा देती हैं। ग्रामीणों द्वारा बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई बार आंदोलन किया गया। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। धालभूमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई तरह की समस्याएं है। स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी का निर्माण भी नहीं हुआ है। पूर्व में बने भवन से ही स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। चहारदीवारी के अभाव में लोग केंद्र के बीच से ही आना-जाना करते हैं। नएभवन में सुविधाओं की कमी : सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र के लिए नया भवन बनकर तैयार है। पर इस नए भवन में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन को अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। अस्पताल शुरू होने से पूर्व ही भवन जर्जर होने लगा है। भवन की खिडकियां दरवाजे टूटने लगे हैं। वहीं पानी और बिजली की भी व्यवस्था नहीं की गई है।