पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने रुकवाया कैनाल का काम

ग्रामीणों ने रुकवाया कैनाल का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांडिलबायीं नहर की शाखा कैनाल 7 माटियाबांधी से कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ तक बनने वाली शाखा कैनाल में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने जुगीशोल पंचायत के मुखिया लक्ष्मी मुंडा की अध्यक्षता में काम बंद कराया।

मौके पर मुखिया के पति सुकरा मुंडा ने बताया कि शाखा कैनाल के फॉल संख्या 6.135 और 5.97 के साथ सीडी 5.638 में ढलाई का कार्य काफी घटिया किस्म का किया जा रहा है। फॉल का निर्माण गलत नक्शे पर हो रहा है। उक्त शाखा कैनाल का कार्य केआरआरके कंस्ट्रक्शन के द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को भी निर्धारित दर से कम मजदूरी दी जा रही है। मजदूरों को 158 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है।

क्या है ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणोंने मांग की है कि ठेकेदार गुणवत्ता बनाए रखते हुए कैनाल में ढलाई का कार्य करे। फॉल की ढलाई 1:5:8 के हिसाब से हो रही है जो 1:2:4 होनी चाहिए। साथ ही मजदूरों को सही ढंग से मजदूरी दी जाए। योजना स्थल पर कार्य से संबंधित बोर्ड लगे। बोर्ड में ठेकेदार का नाम और मजदूरी की राशि लिखी जाए। वर्तमान समय में ठेकेदार पांच किलोमीटर दूर से ढलाई का माल तैयार कर मिलर से ला रहा है। इससे मजदूरी प्रभावित हो रही है। मिलर से काम कराना बंद करके मजदूरों से काम कराना पड़ेगा। मौके पर सुकरा मुंडा, भूषन कर्मकार, धीरेन मुंडा, चैतन मुंडा, दिनेश गोप, अनिल मुंडा, शेख सलीम सहजादा, विशका गोप, वीणा मुंडा, दुखनी गोप, पारूल मुंडा, वासंती मुंडा, शुरी मुंडा, पार्वती मुंडा, अलका गोप, मंजृ मुंडा आदि उपस्थित थे।