पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में नि:शक्तों को दी गई परामर्श

कार्यशाला में नि:शक्तों को दी गई परामर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | सर्वशिक्षाअभियान के तहत समावेशी शिक्षा के अंतर्गत बुधवार को हल्दाजुड़ी मध्य विद्यालय एवं पानिजिया स्कूल में नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों और ग्रामीणों को सामुदायिक परामर्श के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रिसोर्स शिक्षक निखिल मंडल ने नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों को सरकारी सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही सरकारी उपकरणों के रख-रखाव, नि:शक्त बच्चों को जागरूक समावेशी शिक्षा के बारे में लोगो के रुझान के बारे में जानकारी प्रदान की। मौके पर अशोक सेन, विषाइ कुइला, रुपाई सोरेन, चांदराय सोरेन, मधुसूदन मार्डी, सरस्वती हेंब्रम आदि उपस्थित थीं।