- Hindi News
- एसएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण 29 दिसंबर से
एसएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण 29 दिसंबर से
एसएमसी सदस्यों का प्रशिक्षण 29 दिसंबर से
जमशेदपुर। चक्रधरपुरप्रखंड के 154 विद्यालयों के प्रबंध समितियों के 924 सदस्यों को 23 बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन सीआरसी स्तर पर 29 और 30 दिसंबर को होगा। प्रति एसएमसी से छह सदस्यों को प्रशिक्षण मिलेगा। मवि आसनतलिया सीआरपी में 12, मवि बनालता सीआरसी में 9, मवि इचाकुटी सीआरसी में 10, मवि महुलपानी सीआरसी में 12, मवि टोकलो सीआरसी में 12, मवि उंचीबीता सीआरसी में 15, मवि इटोर सीआरसी में 13, उत्क्रमित उवि बुढ़ीगोड़ा सीआरसी में 20, उमवि दाड़कादा सीआरसी में 9, उउवि इटिहासा सीआरसी में 9, मवि नागेश्वर सीआरसी में 7, मवि रोलाडीह सीआरसी में 13, मवि टाउन हॉल सीआरसी में 13 विद्यालयों के एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सदस्यों को एसएमसी के अधिकारी और कर्तव्य के बारे में बताया जाएगा।