- Hindi News
- पर्व की तारीख के लिए बैठक कर लिया निर्णय
पर्व की तारीख के लिए बैठक कर लिया निर्णय
पर्व की तारीख के लिए बैठक कर लिया निर्णय
जमशेदपुर। आदिवासीक्लब के नेतृत्व में बुधवार को हरिगुटू में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की बैठक केन्द्रीय अध्यक्ष भूषण पाठ पिंगुवा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आगामी सभी पर्व-त्योहारों को मनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद इसपर एकरूपता लाने के लिए सभी प्रखंडों पर युवा महासभा के पदाधिकारियों के साथ दियुरियों की बैठकी निश्चित की गई है। जिसमें 20 दिसंबर को तांतनगर फुटबॉल मैदान में, 26 दिसंबर को अंधारी प्रोजेक्ट हाई स्कूल मैदान में, 27 दिसंबर को मझगांव हाई स्कूल मैदान में, 29 दिसंबर को कुमारडुंगी डाक बंगला, 11 जनवरी को कोटगढ़ हाई स्कूल नोवामुंडी प्रखंड में रखा गया है। युवा महासभा के पदाधिकारियों की कार्यशाला 20 21 जनवरी 2015 को आयोजित होगी।