पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्लामा मेहंदी हसन का अभिनंदन

अल्लामा मेहंदी हसन का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। रुहानीमर्कज और झारखंड मुस्लिम महाज की ओर से धातकीडीह में बुधवार को अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशी अल्लामा मेहंदी हसन चिश्ती का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें साफा और पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। रुहानी मर्कज के अध्यक्ष और पूर्व विधायक हसन रिजवी ने मेहंदी हसन को कश्मीरी साफा, हाजी फैज रब्बानी ने दस्तार (पगड़ी) और गुलदस्ता पेश किया। जबकि, हाजी मौलाना मो. मुख्तार ने अतर का नजराना पेश किया। इस मौके पर झारखंड मुस्लिम महाज की ओर से मेहंदी हसन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई। संस्था की ओर से बताया गया कि अल्लामा अरशदुल कादरी अकलियती यूनिवर्सिटी के कयाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा अन्य योजनाओं के बारे में बताया। मौलाना मेहंदी हसन ने दुआ-ए-खैर की।