पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कर्स कॉलेज में संस्कृत संभाषण शुरू

वर्कर्स कॉलेज में संस्कृत संभाषण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। जमशेदपुरवर्कर्स कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों में संस्कृत के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बुधवार से कॉलेज में संस्कृत संभाषण की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ला ने की। इस मौके पर कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रसन्न दत्त सिंह समेत अन्य शिक्षक छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ और 19 दिसंबर तक चलेगा। प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ला ने कहा कि कॉलेज के संस्कृत विभाग की ओर से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य छात्रों को संस्कृत लिखने, पढ़ने के साथ बोलना सिखाना है। शिविर में संस्कृत विषय के अलावा वैसे छात्र भी शामिल हो सकते हैं, जो संस्कृत सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य संस्कृत ज्ञान के साथ-साथ छात्रों को अपनी प्राचीन भाषा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपनी प्राचीन भाषा के प्रति आदर सम्मान रखें। वहीं, भावी पीढ़ी को भी बताएं।