पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभु की लीला अपरंपार : दास

प्रभु की लीला अपरंपार : दास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानश्रीकृष्ण की लीला को समझाना मुश्किल है। अपने भक्तों के उद्धार के लिए उन्होंने कई रूपों में अवतार लिया। भगवान की सभी लीलाएं अदभुत हैं। उनकी हर लीला से भक्तों का कल्याण ही हुआ। भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतार में श्रीकृष्ण श्रीराम दोनों ही सर्वश्रेष्ठ रहे हैं। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, तो भगवान कृष्ण लीला पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उनकी लीला अपरंपार है। यह बातें बुधवार को वृंदावन से आए सीताराम दास ने कहीं। वे भालूबासा शीलता मंदिर में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को रामावतार कृष्णावतार के बारे में बता रहे थे।

दासजी ने श्रीकृष्ण के विभिन्न अवतारों की विस्तार से चर्चा की। कथा सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। गुरुवार को कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीला गोवर्धन पूजा का महत्व बताया जाएगा।

भटली धाम में नववर्ष महोत्सव 31 को

जमशेदपुर। श्रीश्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट, टाटानगर की ओर से 31 दिसंबर को भटली धाम स्थित श्री श्याम प्रभु भटली वाले के दरबार में नववर्ष महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए टाटानगर, चांडिल, मुसाबनी, चाकुलिया, धालभूमगढ़, सिनी, कोलकाता, राउरकेला, सरायकेला आदि के लगभग 300 श्याम भक्त 31 दिसंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से प्रातः 10 बजे इस्पात एक्सप्रेस से भटली धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। बाबा श्याम भटली वाले के दरबार में सभी श्याम भक्त श्रद्धाभाव से नववर्ष मनाएंगे। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पसारी ने दी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को रात्रि 12 बजे बाबा के चरणों में केक अर्पित कर वर्ष 2015 का स्वागत 2014 को विदाई दी जाएगी। नववर्ष के प्रथम दिन शुक्ल पक्ष की एकादशी में बाबा श्याम के दर्शन का सौभाग्य भी भक्तों को प्राप्त होगा। श्री श्याम प्रभु का गुणगान करने के लिए कानपुर से दिव्य चैनल की गायिका साक्षी को आमंत्रित किया गया है। टाटानगर के महाबीर अग्रवाल और चांडिल के नीरज जालान भी बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। नववर्ष के प्रथम दिन एकादशी होना सौभाग्य सुखद संयोग है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा कानपुर वाले भी उपस्थित रहेंगे। श्री श्याम भटली परिवार चेरिटबल ट्रस्ट, टाटानगर ने शहर आसपास के श्याम भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।