पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विनय आईएएस के छात्र का चयन

विनय आईएएस के छात्र का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। सिविलसेवा, बैंकिंग एसएससी सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थान विनय आईएएस एकेडमी के छात्र घनश्याम का स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, भिलाई (सेल) में ऑफिसर पद पर चयन हुआ है। घनश्याम सोनारी में रहते हैं। उनके पिता पंचराम साहू सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घनश्याम ने अपनी सफलता के श्रेय विनय आईएएस एकेडमी के फैकल्टी सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी में विनय आईएएस एकेडमी के टिप्स और पैटर्न का महत्वपूर्ण योगदान है। वे दिसंबर में योगदान देंगे। वहीं, विनय आईएएस एकेडमी के निदेशक विनय सिंह ने कहा कि घनश्याम ने इस सफलता से केवल एकेडमी का नहीं, बल्कि शहर का गौरव बढ़ाया है। इसलिए एकेडमी द्वारा घनश्याम अन्य चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।