सागर बने बजरंग संस्थान के अध्यक्ष
जमशेदपुर। बजरंगसेवा संस्थान की बैठक बुधवार को गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष सागर तिवारी, उपाध्यक्ष राहुल सिंह रंजय शर्मा, संगठन सचिव राम सिंह शुभम पांडेय, महासचिव अभिषेक तिवारी, कोषाध्यक्ष रोशन कुमार अधिराज कुमार तथा प्रेस प्रभारी विक्की सिंह को बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में प्रवीण तिवारी रजत मिश्रा को शामिल किया गया।