- Hindi News
- अब पेन से नहीं अंगूठे से शिक्षकों की बनेगी हाजरी
अब पेन से नहीं अंगूठे से शिक्षकों की बनेगी हाजरी
जिलेके सरकारी स्कूलों में बायोमैट्रिक्स मशीन के जरिए शिक्षकों शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थित बनाने की प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इसके तहत पहले 15 उच्च विद्यालयों में यह मशीन लगाई जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा इन 15 स्कूलों की सूची तैयार कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के पास मशीन लगाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जहां से अनुमति मिलने के बाद इन स्कूलों में बायोमैट्रिक्स मशीन लगा दी जाएगी। मालूम हो कि करीब छह माह पूर्व ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी स्कूलों में बायोमैट्रिक्स मशीन के जरिए शिक्षकों की हाजरी बनाने की बात कही गई थी। इसके लिए सभी जिलों को प्रस्ताव भेजने को निर्देश दिया गया था। यह मशीन चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में लगेगी।