यूनिसेफ करीम सिटी में होगा एमओयू
जमशेदपुर | करीमसिटी कॉलेज का यूनिसेफ से मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) होगा। इसके तहत कॉलेज के विद्यार्थी शहर तथा गांव में फोटो प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे। यह घोषणा बुधवार को यूनिसेफ की अधिकारी मधुलिका जोनाथन ने की। कॉलेज के मास कॉम विभाग में आयोजित एक कार्यक्रम में मधुलिका ने कहा कि घर के छोटे निर्णय में भी बच्चों की भावना का सम्मान देना चाहिए। साथ ही उनके मौलिक अधिकार की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ एम. रेयाज ने किया। मास कॉम की विभागाध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी ने विभाग की गतिविधियों की जानकारी दीं। मौके पर यूनिसेफ की मोइरा दावा, किरण समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक छात्र उपस्थित थे।