पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन पदाधिकारियों ने निजी गार्ड को भगाया

यूनियन पदाधिकारियों ने निजी गार्ड को भगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटामोटर्स हॉस्पिटल के मेन गेट पर स्थायी सुपरवाइजर की मांग को लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन ने टरेंट एजेंसी के तैनात सुरक्षाकर्मियों को बुधवार को भगा दिया और उन्हें तीन घंटे तक ड्यूटी नहीं करने दी।

यूनियन के प्रवक्ता संतोष सिंह समेत यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबर बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे हॉस्पिटल गेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने निजी एजेंसी के गार्ड को ड्यूटी नहीं करने दिया। यूनियन का कहना है कि एजेंसी के गार्ड, यूनियन के पदाधिकारियों को नहीं पहचानते और हॉस्पिटल आने-जाने में परेशान करते हैं।

यूनियन के महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह ने अस्पताल में कम से कम और बी शिफ्ट में कंपनी के स्थायी सुपरवाइजर की मांग की।

उधर, टरेंट एजेंसी के पंकज कुमार ने कहा कि यूनियन ने स्थायी सुपरवाइजर की मांग को लेकर उनके गार्ड को ड्यूटी करने से रोक दिया। लेकिन अब प्रबंधन ने और बी शिफ्ट में कंपनी के सुरक्षा कर्मी की तैनाती के लिए सहमति प्रदान कर दी है।

{ अस्पताल गेट पर निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की तैनाती पर जताया विरोध, प्रबंधन ने मेन गेट पर दो शिफ्ट में स्थायी सुपरवाइजर की तैनाती पर सहमति दी

टाटा मोटर्स हॉस्पिटल

अस्पताल के समीप बैठे निजी एजेंसी के सुरक्षा कर्मचारी।