पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणवत्ता सेवा से सुविधा केंद्र ने पाई ख्याति : त्रिपाठी

गुणवत्ता सेवा से सुविधा केंद्र ने पाई ख्याति : त्रिपाठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टीलवर्कर्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित सुविधा क्लोथ सेंटर का उदघाटन बुधवार को टाटा स्टील के एचआरएम उपाध्यक्ष सुरेश दत्त त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सुविधा केंद्र ने अपनी गुणवत्ता सेवा के आधार पर शहर में ख्याति प्राप्त की है। साथ ही उपभोक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर बेहतर संबंध स्थापित किया है। आने वाले समय में भी सेंटर और अधिक तरीकों से लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।

विकास कुमार झा ने बताया कि सुविधा सेंटर में मार्केट रेट से 15 फीसदी कम कीमत पर सभी सामग्री उपलब्ध है। सोसायटी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर गिफ्ट, कपड़े, ग्रॉसरी कॉस्मेटिक दुकान का संचालन किया जा रहा है।

{ बिष्टुपुर बाजार में सुविधा क्लोथ सेंटर का हुआ उदघाटन

सुविधा सेंटर में उपलब्ध

कपड़े,गिफ्ट सामग्री, कृत्रिम ज्वेलरी, कॉस्मेटिक आइटम्स।

ये थे उपस्थित

सोसायटीके अध्यक्ष राजेश चिंतक, सचिव बीपी सिंह, प्रबंधक संतोष अग्रवाल, केके पांडेय, एसपी सिंह, सुनील कुमार जैन, मनोरंजन सेनापति, नागेश्वर राव, सुधीर कुमार, नवीन कुमार हेमंत कुमार।

सुविधा क्लोथ सेंटर का उदघाटन करते एसडी त्रिपाठी अन्य।